घरघोड़ा। नव औद्योगिक क्षेत्र नवापारा में सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए BS स्पंज प्रबंधन द्वारा शनिवार, 12 सितंबर को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। नवापारा स्वास्थ्य केंद्र परिसर में आयोजित इस शिविर में आसपास के ग्रामीणों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच व परामर्श का लाभ उठाने के लिए अपील किया गया है।
शिविर में सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर की जांच की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नेत्र रोग विशेषज्ञ की उपस्थिति में आंखों की जांच भी कराई जाएगी, जिससे बुजुर्गों व श्रमिक वर्ग को विशेष राहत मिलेगी। गंभीर मरीजों के लिए आवश्यक सर्जरी संबंधी परामर्श भी उपलब्ध कराया जायेगा, जिससे आगे के उपचार की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।
आयोजकों के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण अंचल में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों से अपनी जांच करवाने अपील की गई है।
स्थानीय नागरिकों ने इस तरह के आयोजन को क्षेत्र के लिए उपयोगी बताते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि दूरस्थ इलाकों में विशेषज्ञ डॉक्टरों तक पहुंच आसान नहीं होती, ऐसे में इस तरह के शिविर काफी मददगार साबित होंगें।
(डिस्क्लेमर: शिविर में दी गई सेवाएं व परामर्श आयोजक संस्था बीएस स्पंज
के माध्यम से उपलब्ध कराए जायेंगे।
